
चार लेबर कोड मजदूर विरोधी है कानून – फूल बाबू सिंह
भाकपा माले उजियार पुर प्रखंड के चैता दक्षिणी पन्चायत में 136 वा अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस कुंवर सदा की अध्यक्षता एवं दिलीप कुमार राय के संचालन में मनाया गया। सर्व प्रथम शहीद हुए मजदूरों के शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि दुनिया भर में अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस शोषण दमन के विरुद्ध आन्दोलन में शहीद हुए मजदूरों की त्याग और बलिदान को याद और सलाम करने के लिए एवं उनके कुर्बानी के बाद आठ घंटा काम आठ घंटा आराम और आठ घंटा मनोरंजन की मांग को दुनिया भर में लागू हो जाने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के साम्राज्यवादी और पूंजीवादी नीतियों को स्थापित करने के कारण मजदूरों पर दमनकारी और नीजिकरण की नीतियों के कारण ही शोषण में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है बल्कि काम के घंटे को भी बढ़ा कर बारह घंटे कर दिया गया है।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता फूल बाबू सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस लाल झंडा का निर्माण दिवस भी है। उनके कुर्बानी और शहादत से बना लाल झंडा इस संक्रमण काल में भी बेदाग है जबकि पूंजीवादी व्यवस्था से शरान्ध आ रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सरकार मजदूरों और मेहनतकश आवाम के हक और अधिकार को काला कानून बना कर साम्प्रदायिकता के आधार नफरत और हिंसा की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। शिक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म किया जा रहा है।
सभा को प्रखंड सचिव गन्गा प्रसाद पासवान, माले नेता समीम मन्सुरी, खेग्रामस प्रखंड सचिव तननजय प्रकाश, खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन दास, प्रेम चंद यादव,विमल कुमार दास, अरविंद सदा ने भी संबोधित किया।



